Site icon Free MS Office Tutorials

Excel Formula & Function(सूत्र और कार्य)

Excel Formula and Function

यदि आप एक्सेल फॉर्मूला(Excel Formula and Function) के बारे में नहीं जानते हैं, तो आप सही जगह हैं।

सूत्र एक उक्ति है जो किसी सेल के मान की गणना करता है। फ़ंक्शन पूर्वनिर्धारित सूत्र हैं जो पहले से ही एक्सेल में उपलब्ध हैं।

आइए अब एक्सेल फॉर्मूला के बारे में कुछ जानते हैं।

उदाहरण के लिए,

नीचे सेल B5 में एक सूत्र है जो सेल B1 के मान को सेल B4 से जोड़ता है।

पहला विधि:
दूसरा विधि: पहले से एक्सेल में मौजूद सूत्र(फ़ंक्शन) का उपयोग करेंगे

आप किसी भी सेल में एक साथ दो या दो से अधिक सेल जोड़ या फिर घटा सकते हैं या फिर कोई भी गणना कर सकते हैं।

उदहारण 1. A1 को B1 से जोड़ कर C1 में उत्तर देखेंगे। सूत्र होगा “=A1+B1”

उदाहरण 2. A1 को B1 से घटा कर C1 में उत्तर देखेंगे। सूत्र होगा “=B1-A1”

उदाहरण 3. A1 को B1 से गुणा कर C1 में उत्तर देखेंगे। सूत्र होगा “=A1*B1”

उदाहरण 4 . A1 को B1 से घटा कर C1 से गुणा कर D1 में उत्तर देखेंगे। सूत्र होगा “=(B1-A1) *C1”

सूत्र संपादन(Excel Formula Editing)

जब भी आपको लगे कि आपने किसी सेल में गलत फॉर्मूला इस्तेमाल किया है।

तो आप उस फॉर्मूले को सुधार सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे:

सबसे पहले आप उस सेल का चयन करें जहां आप सुधार करना चाहते हैं।

फिर सूत्र बार में जाये और अपने आवश्यकता अनुसार सुधार कर ले।

उदाहरण के लिए: C5 में एक सूत्र हैं(=B1+C1+A3-C4) जिसको हमे सुधार करना हैं

सबसे पहले हम C5 पे क्लिक करेंगे

उसके बाद सूत्र बार पे क्लिक करेंगे

फिर अपने आवश्यकता अनुसार सूत्र में बदलाव करेंगे। नया सूत्र”=B1+C1-A3+C4″

उसके बाद कीबोर्ड से एंटर बटम दबाएंगे

अब हमारा सूत्र में सुधार हो गया हैं।

फॉर्मूला कॉपी/पेस्ट करें(Excel Formula Copy/Paste)

जब कभी भी हम किसी सेल में सूत्र बना लेते है।

उस सूत्र को हमको अगर किसी सेल में उसका प्रतिलिपि उसी क्रम में बनाना है, तो निम्न चरणों को निष्पादित करें।

पहला विधि:

सबसे पहले हम सेल B5 में एक सूत्र लिखते हैं।

उसके बाद उसी सूत्र को C5 में ले जाना हैं।

C5 में के लिए B5 में क्लिक कर शॉर्टकट की Ctrl+C का उपयोग कर कॉपी करे

फिर C5 में क्लिक कर  शॉर्टकट की Ctrl+V  का उपयोग कर पेस्ट करे

B5 वाला सूत्र C5 में चला गया उसी क्रम में।

दूसरा विधि: खींचें और छोड़ें(ड्रैग & ड्राप)

सेल B5 पे क्लिक करे।

उसके बाद माउस को सेल के दाहिने साइड के सबसे निचे वाले कोने पे ले जाये।

+ चिह्न प्रकट होने के बाद, माउस C5 में खींच के छोड़ दे।

फ़ंक्शन डालना (Insert Function)

एक्सेल में जीने भी फंक्शन्स है सबकी संरचना/बनावट सामान होती हैं।

आइये उदाहरण से समझते है:

मैंने सेल A6 में एक फंक्शन Sum(A1:A5) को डाला हैं। इस फंक्शन का नाम है Sum

इसका काम है जोड़ना दिए गए रेंज को।

कोष्ठक के बाद इसमें एक रेंज दिया हुआ है इसका मतलब है A1 से A5 तक जोड़ना। मतलब A1+A2+A3+A4+A5  

कौन से जगह पे कौन सा फंक्शन उपयोग करना है। कौन फंक्शन के लिए कौन सा तर्क उपयोग होगा ये याद रखना संभव नहीं। पर एक्सेल उपयोग में मदद करता है। आइये देखते है कैसे:

सबसे पहले कुछ सेल में डाटा दर्ज कर ले।

उसके बाद उस सेल पे क्लिक करे जहा आपको फंक्शन डालना है ।

अब फंक्शन इंसर्ट बॉक्स open करे।

फंक्शन इन्सर्ट बॉक्स दो तरह से open किआ जा सकता हैं।

1. फंक्शन बार की सहायत से

2. रिबन मेनू से

a.  रिबन में सूत्र टैब(Formula Tab)  करे

b. अब फंक्शन लाइब्रेरी में इन्सर्ट फंक्शन पे क्लिक करे

अब जब फंक्शन इन्सर्ट बॉक्स open हो गया तो

जिस फंक्शन को इन्सर्ट करना चाहते है उसके सर्च कर ले या सेलेक्ट कैटागोरी की सहायता से चुने

हमने यहाँ sum if फंक्शन चुना हैं maths  & Trigs  कैटेगोरी में से।

ok दबाये

अब फंक्शन तर्क का बॉक्स open होगा ।

रेंज(Range) में हमने A1:A5 दर्ज किया।

Criteria में हमने “>3” डाला। इसका मतलब की हमको जोड़ना है पर 3 से छोटा।

अब ok दबाते ही उत्तर आ जायेगा।

ऊपर लिखे गए लेख की सहायता से मैं आपको Formula and Function in Excel के बारे में आसान शब्दों में बताने का प्रयास किया हैं। आपको यह लेख पसंद आये तो अपने दोस्तों के साथ Share(साझा) करे। फिर भी अगर  आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप हमे comment या contact us की सहायता से साझा कर सकते हैं।

Exit mobile version