Site icon Free MS Office Tutorials

Cell Reference क्या हैं? Uses of cell reference in excel in Hindi

cell-reference in excel

What is Cell Reference? | what is an absolute cell reference | What is Cell Address in Excel | Relative Cell Reference | Mixed Cell Reference

Cell Reference के बारे में समझने के लिए सबसे पहले हमे ये समझना होगा कि सेल एड्रेस क्या है? तो आइये पहले ये समझते हैं।

सेल एड्रेस क्या है (What is Cell Address)

एक्सेल में आप अगर किसी भी स्प्रेडशीट/वर्कशीट के किसी भी सेल का चयन करते है तो उस सेल का एक नाम होता हैं जो उस वर्कशीट में अद्वितीय(यूनिक) होता हैं। उसी नाम को सेल एड्रेस कहते हैं।

सेल एक कॉलम और रौ(Row) के प्रतिच्छेद बिंदु हैं। इसका नाम ही इसका एड्रेस होता हैं। इसको कॉलम नाम और रौ(Row) नंबर को एक साथ लिखा जाता हैं। जैसे:

1. C3 – इसमें C कॉलम का नाम हैं और 3 पंक्ति नंबर है। सेल एड्रेस:- C3

2. अगर आप C4 से C8 तक की रेंज का चयन करते है तो इस रेंज का एड्रेस होगा C4:C8

3. अब आप दो या दो से अधिक अलग-अलग पंक्ति और कॉलम का चयन करे तो क्या होगा? देखें :

यहाँ हमने B2 से E5 तक का चयन किया जिसमे B2 पहला सेल मन जायेगा और E5 अंतिम सेल मन जायेगा। इसका एड्रेस होगा B2:E5

इसे भी पढ़े:

Cell Range( सेल रेंज ) क्या हैं।

आइये अब समझते है की Cell Reference क्या हैं और कितने प्रकार के होते हैं

Cell Reference क्या है?

जब कभी भी हम एक्सेल में किसी formula या function का प्रयोग करते है तो उस formula या function में cell reference(सेल सन्दर्भ) की जरुरत होती हैं। इसके जगह पे हम सेल एड्रेस का उपयोग करते हैं और यही सेल एड्रेस उस formula या function का सेल सन्दर्भ होता है।

उदहारण: मेरे पास कुछ सेलो में कुछ नंबर है जिसका योग निकलना हैं। अब हम यहाँ SUM function का प्रयोग करेंगे और function के सेल सन्दर्भ में उस सेल रेंज का एड्रेस देंगे जहाँ नंबर मौजूद हैं।

सेल सन्दर्भ के प्रकार – Types of Cell Reference in Excel

एक्सेल में सेल सन्दर्भ को हम तीन भागो बाट सकते हैं:

1. Relative Cell Reference
2. Absolute Cell Reference
3. Mixed Cell Reference

1. Relative Cell Reference

Relative Cell Reference में वैसे सेल एड्रेस को लिया जाता हैं जो पहले से लॉक न किया हुआ हो। इसमें जब हम किसी सेल में कोई formula के साथ दो या दो से अधिक सेल सन्दर्भ दिया हुआ हो और जब आप वही formula दूसरी किसी सेल कॉपी-पेस्ट करे तो इसका reference पुराने reference अनुसार(Relative) बदल हैं। तो वैसे सेल सन्दर्भ को Relative सेल सन्दर्भ कहते हैं।

उदहारण:
1. A1 और B1 में डाटा है, C1 में “=SUM(A1,B1)” है। अब C1 को कॉपी करके C2 में पेस्ट करते हैं।

Absolute Cell Reference


2. सेल C1 में Relative सेल सन्दर्भ होने की वजह से C2 में Cell Reference बदल जायेगा।

3. अब C2 में “=SUM(A2,B2)” हो जायेगा।

2. Absolute Cell Reference

जब हम formula में उपयोग होने वाले सेल सन्दर्भ को पूरी तरह लॉक कर दे और जब उस सेल को दूसरे किसी सेल में कॉपी-पेस्ट करेंगे तो सेल सन्दर्भ में कोई बदलाव नहीं आएगा।

सेल को लॉक करने के लिए डॉलर चिन्ह ($) का उपयोग किआ जाता हैं। कॉलम नाम के पहले $ लगाए तो केवल कॉलम ही लॉक होगा पंक्ति नहीं और अगर केवल पंक्ति नंबर के आगे $ लगाए तो केवल पंक्ति लॉक होगा कॉलम नहीं। जैसे: $C2 और C$2 Partial Lock (आंशिक लॉक) हैं एवं $C$2 पूरा लॉक हैं।

उदहारण:
1. A1 और B1 में डाटा है, C1 में “=SUM($A$1,B1)” है। अब C1 को कॉपी करके C2 में पेस्ट करते हैं।

नोट: एक cell reference को लॉक किया और एक को नहीं। ताकि समझने में आसानी हो।

2. सेल C1 में A1का Absolute सेल सन्दर्भ होने की वजह से C2 में सेल सन्दर्भ A1 जैसा का तैसा रहेगा और B1 की जगह B2 हो जायेगा।
3. अब C2 में “=SUM($A$1:B2)” हो जायेगा।

इसे भी पढ़े:

Formula & Functions इन एक्सेल क्या हैं और इसका उपयोग कैसे हैं।

3. Mixed Cell Reference

जब हम एक्सेल उपयोग करते है तो कभी कभी हमे Relative और Absolute सेल सन्दर्भ दोनों का इस्तेमाल एक ही साथ करना पड़ता हैं तो हम इसको Mixed सेल सन्दर्भ कह सकते हैं।

मुख्यतः Mixed सेल सन्दर्भ का उपयोग दो तरह से सकता है
1. पंक्ति को फिक्स/लॉक करना और कॉलम को फ्री रखना
2. कॉलम को फिक्स/लॉक करना और पंक्ति को फ्री रखना

आइये कुछ उदहारण से समझते की Mixed सेल सन्दर्भ कैसे काम करता हैं।

Examples | उदहारण

उदहारण 1: मेरे पास सेल A1 में कुछ प्रतिशत दिया हुआ है। सेल B2 से B5 में कुछ वैल्यू हैं। C2 में “=$A$1*B2” है। C2 को B3 से B5 तक कॉपी करने से $A$1 फिक्स रहेगा और B2 अपेक्षाकृत(Relatively) परिवर्तित हो जायेगा।

Example 2: मेरे पास सेल A1 से A3 में कुछ प्रतिशत दिया हुआ है। सेल B1 से D3 में कुछ वैल्यू हैं। E1 में “=$A1*B1” है। E1 को F1 से G1 तक कॉपी करने से $A1 फिक्स रहेगा क्यों कि इसमें कॉलम को फिक्स किया गया हैं और B1 अपेक्षाकृत(Relatively) परिवर्तित हो जायेगा।

उदहारण 3: मेरे पास सेल A1 से A3 में कुछ प्रतिशत दिया हुआ है। सेल B1 से D3 में कुछ वैल्यू हैं। E1 में “=$A1*B1” है। E1 को E2 से E3 तक कॉपी करने से $A1 फिक्स रहेगा क्यों कि इसमें कॉलम को फिक्स किया गया हैं पर पंक्ति अपेक्षाकृत परिवर्तित होता रहेगा। B1 भी अपेक्षाकृत(Relatively) परिवर्तित हो जायेगा।

ऊपर दिए गए पोस्ट/लेख से मैं सेल सन्दर्भ सम्बंधित पूरी जानकर आपको आसान शब्दों में बताने का कोशिश किया हूँ। मुझे उम्मीद है की आपको पसंद आया होगा। फिर भी आपको इससे सम्बंधित कोई जानकारी या सुझाव हो तो आप कमेंट के माध्यम से हमसे संपर्क कर हैं।

यह भी पढ़े: Excel Cell References: The Ultimate Guide for Beginners

ज्यादा जानकारी के लिए इस वीडियो को देखे:

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने आपको Cell Reference क्या होता है और इसका प्रयोग Excel में कैसे करते है के बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। हमे आशा है कि ये लेख आपको पसंद आयी होगी।

FAQs

What is a cell reference in Excel?

एक्सेल में एक सेल रेफरेंस एक स्प्रेडशीट के भीतर किसी विशेष सेल या सेल के समूह के लिए एक विशिष्ट पहचानकर्ता है। यह सेल के कॉलम अक्षर और पंक्ति संख्या का संयोजन है, जैसे A1, B2, C3, आदि।

How do I create a cell reference in Excel?

एक्सेल में एक सेल संदर्भ बनाने के लिए, केवल उस सेल पर क्लिक करें जिसे आप संदर्भित करना चाहते हैं, और इसका सेल संदर्भ स्क्रीन के शीर्ष पर सूत्र पट्टी में दिखाई देगा। आप कॉलम अक्षर और पंक्ति संख्या का उपयोग करके मैन्युअल रूप से सेल संदर्भ में भी टाइप कर सकते हैं।

What is an absolute cell reference in Excel?

एक्सेल में एक निरपेक्ष सेल संदर्भ एक सेल संदर्भ है जो हमेशा एक विशिष्ट सेल की ओर इशारा करता है, भले ही सूत्र को कॉपी या स्थानांतरित किया गया हो। इसे कॉलम अक्षर और/या पंक्ति संख्या, जैसे $A$1 या $B2 से पहले एक “$” चिन्ह जोड़कर दर्शाया जाता है।

What is a relative cell reference in Excel?

एक्सेल में एक सापेक्ष सेल संदर्भ एक सेल संदर्भ है जो सूत्र वाले सेल की सापेक्ष स्थिति और संदर्भित सेल पर आधारित है।
जब सूत्र को कॉपी या स्थानांतरित किया जाता है, तो संदर्भ को उसके नए स्थान के आधार पर समायोजित किया जाता है।
उदाहरण के लिए, यदि सेल A1 में कोई सूत्र सेल B1 को संदर्भित करता है, जब सूत्र को सेल A2 में कॉपी किया जाता है, तो संदर्भ स्वचालित रूप से B2 में बदल जाएगा।

What is a mixed cell reference in Excel?

एक्सेल में एक मिश्रित सेल संदर्भ निरपेक्ष और सापेक्ष संदर्भों का एक संयोजन है।
यह आपको संदर्भ के एक भाग को स्थिर रखने की अनुमति देता है जबकि दूसरे भाग को सूत्र की प्रतिलिपि या स्थानांतरित होने पर बदलने की अनुमति देता है।
उदाहरण के लिए, $A1 एक मिश्रित संदर्भ है जो पंक्ति संख्या में परिवर्तन होने पर स्तंभ अक्षर को स्थिर रहने की अनुमति देता है।

How do I use cell references in Excel formulas?

एक्सेल फ़ार्मुलों में सेल संदर्भों का उपयोग करने के लिए, बस उस सेल का संदर्भ दर्ज करें जिसे आप सूत्र में उपयोग करना चाहते हैं।
उदाहरण के लिए, सेल A1 और B1 के मान जोड़ने के लिए, आप दूसरे सेल में “=A1+B1” दर्ज करेंगे। आप A1 से A10 कक्षों के मान जोड़ने के लिए “=SUM(A1:A10)” जैसे फ़ंक्शन में सेल संदर्भों का भी उपयोग कर सकते हैं।

Exit mobile version