Microsoft Word Tutorial for Beginner in Hindi

Microsoft Word Tutorial

Microsoft Word Tutorial में आपका स्वागत है। यदि आप Microsoft Office Word शुरुआत कर रहे हैं या फिर आप सुरु से सीखना चाहते है तो आप बिलकुल सही जगह हैं।

यहाँ आपको Microsoft Word के बारे में वो तमाम जानकारिया मिल जाएगी जो आपको इसका उपयोग करने में सहायता करेगी।

MS Word का परिचय

जैसा की आप जानते है Microsoft Office दुनिया में अपने category में सबसे जयादा उपयोग किये जाने वाला software हैं।

MS Word इसी का एक हिस्सा है जो आपको कोई पत्र, रिपोर्ट, चालान, ईमेल और पुस्तकें जैसे व्यक्तिगत और व्यावसायिक दस्तावेज़ बनाने और संपादित करने की अनुमति देता है।

Default रूप से MS word .docx (Microsoft Word Document) के रूप save होते हैं। MS Word का उपयोग हम विभिन्न कार्यो में कर सकते है, जैसे:

  • व्यावसायिक दस्तावेज़ चित्र, चार्ट और विभिन्न ग्राफ़िक्स के साथ बनाया जा सकता हैं।
  • Cover Page, रेडीमेड दस्तावेज को स्टोर करने में और उसे पुनः उपयोग में लेन के लिए।
  • रिज्यूमे या निमंत्रण कार्ड आदि जैसे विभिन्न दस्तावेजों को बनाने/डिजाइन करने के लिए किया जाता है।

Note: Microsoft Excel Tutorial देखे।

मूल बातें (बेसिक्स/Basics)

MS Word को basic (Zero) से समझने के लिए हमे कुछ इसके windows की कुछ मूल बातो को जानना जरुरी हैं।

MS Word Basic Tutorial

आइये इसके कुछ मूल बातो को जानते हैं:

फ़ाइल टैब

फाइल टैब Word 2007 के Office बटन के जगह पे आया है। आप बैकस्टेज दृश्य को देखने के लिए इसका उपयोग किया जा सकता हैं।

आपको इसका उपयोग तब पड़ता हैं जब आपको कोई नया दस्तावेज बनाना हो, दस्तावेज को Open/Save करना हो, दस्तावेज प्रिंट करना हो या फिर फाइल सम्बंधित कोई कार्य करना हो।

Quick Access Toolbar

आप इस टूलबार को अपने आवश्यकता अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

Quick Access Toolbar in Word

यह आपको फाइल टैब के ठीक ऊपर मिलेगा। यह Word में सर्वाधिक उपयोग किये जाने वाले commands का संग्रह हैं।

Ribbon(रिबन)

यह वर्ड (Word) में उपयोग होने वाले सही commands का संग्रह स्थल है। आपको इसको मुख्यतः दो भाग में बाट सकते हैं, जैसे:

Ribbon in Word

  1. Tabs(टैब): यह रिबन के ऊपरी हिस्से में दिखाई देता है। सभी टैब के नाम के अनुसार ही उससे सम्बंधित commands उसमे मौजूद होते है। जैसे होम, इन्सर्ट, पेज लेआउट, इत्यादि को टैब कहा जाता है।
  2. ग्रुप(Group): प्रत्येक टैब में एक जैसे commands को एक साथ रखा गया है जो ग्रुप कहलाता है। प्रत्येक ग्रुप का नाम रिबन ग्रुप के निचे दिखाई देता हैं। उदहारण के लिए, Clipboard समूह, font सम्बंधित commands का समूह इत्यादि।

Title Bar

यह Word windows के सबसे ऊपर middle में दिखाई देता हैं।Title in Word

इसे दूसरे शब्दों में आप इसे word document के फाइल नाम भी कह सकते है।

Help

इसका प्रयोग कर word में किसी शब्द सम्बंधित सहायता लिया जा सकता है।

इसमें आपके शब्द सम्बंधित अच्छे-अच्छे tutorials मिल जाते है।

रूलर(Ruler)

Word में दो रूलर होते है। एक क्षैतिज रूलर (Horizontal Ruler) दूसरा ऊर्ध्वाधर रूलर (Vertical Ruler)

क्षैतिज रूलर ठीक निचे दिखाई देता हैं और इसका प्रयोग मार्जिन और टैब स्टॉप को सेट करने के लिए किया जाता है।

वर्टिकल रूलर वर्ड विंडो के बाएं किनारे पर दिखाई देता है और पेज पर तत्वों की वर्टिकल स्थिति को मापने के लिए उपयोग किया जाता है।

View Bottom

व्यू बॉटम आपके word विंडोज के दाहिने साइड निचले हिस्से में दिखाई देता है।

इसमें Microsoft Office के version के अनुसार अलग – अलग बॉटम होते हैं।

निचे कुछ बॉटम के बारे में दिया गया है जो लगभग सही version में होते हैं।

Read Mode: ये आपके word window को एक ऐसे mode में परिवर्तित कर देता जिससे यूजर(user) को दस्तावेज पढ़ने में आसानी होती हैं। इस mode में दस्तावेज एक किताब के पन्ने जैसा दिखाई देता हैं।

Print Layout: इस mode में वर्ड दस्तावेज वैसे ही दिखाई देता है जैसे प्रिंट करने पे दिखाई देगा।

Web Layout: वेब लेआउट में दस्तावेज को वैसे ही दिखाया जाता है जैसे दस्तावेज इंटरनेट पे दिखेगा यानि इंटरनेट क्सप्लोरर में।

Zoom Control

ज़ूम कण्ट्रोल view bottom के बगल में यानि दाहिने साइड दिखाई देता है। इसकी सहायता से आप अपने टेक्स्ट को करीब से देखने के लिए कर सकते हैं। आप इसमें दिए गए slider की सहायता से zoom कर सकते है यहाँ “+” और “-“ बॉटम पे क्लिक कर के कण्ट्रोल कर सकते है। 

डॉक्यूमेंट एरिया (Document Area )

वर्ड में जहा आप कुछ लिखते/टाइप करते है उसको Document Area कहा जाता हैं।

चमकती ऊर्ध्वाधर पट्टी यह बताता है की जब आप अपनी दस्तावेज में कुछ लिखेंगे/टाइप करेंगे तो वह कहा दिखाई देगा।

Status Bar

इसमें document (दस्तावेज) से सम्बंधित सारी जानकारी दिखाई देती है।

यह रिबन में बहुत से समूहों के निचले-दाहिने कोने में बहुत से छोटे तीर के जैसा दिखाई देता है।

इस्पे क्लिक करने के बाद एक नया पैनल/ डायलॉग बॉक्स open होता है जो समूह से सम्बंधित और ज्यादा विकल्प प्रदान करता हैं।

धन्यवाद। 

ऊपर लिखे लेख की सहायता से मैंने बहुत ही आसान भाषा में Microsoft Word tutorial की सहायत से बेसिक जानकारी प्रदान करने की कोशिश की हैं। इससे सम्बन्धित यदि आपको शिकायत, सवाल या सुझाव हो तो आप comment के माध्यम से दे सकते हैं।


Leave a Comment