Basics of Microsoft word

जैसा की आप जानते है जब भी आप किसी software को अपने कंप्यूटर में चलने जाते है तो, सबसे पहले आपको उस software के basics के बारे में जानना पड़ता है। ठीक वैसे ही आपको MS Word शुरू करने से पहले Basics Of Microsoft Word जानने की जरुरत पड़ेगी।

तो आइये हम एक – एक करके Basics of Microsoft word के बारे में जानते है।

Introduction(परिचय)

वर्ड एक वर्ड प्रोसेसिंग एप्लिकेशन/सॉफ्टवेयर है जो आपको पत्र, रिज्यूमे आदि सहित कई तरह के दस्तावेज बनाने की अनुमति देता है।

यह माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सुइट(Microsoft Office Suite) का ही हिस्सा है।

इस पाठ में, आप/हम सीखेंगे कि वर्ड इंटरफ़ेस को कैसे उपयोग/प्रयोग किया जाए और इसके कुछ सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं से परिचित होंगे, जैसे कि रिबन(Ribbon), क्विक एक्सेस टूलबार(Quick Access Toolbar) और बैकस्टेज दृश्य(Backstage View)।

आप/हम इस टुटोरिअल(Tutorial) में Microsoft word के कुछ हाल के ही version जैसे की Word 2013, Word 2016 तथा Word 2019 को उपयोग/प्रयोग करने के तरीको के बारे में सीखेंगे।

सभी version में थोड़ा थोड़ा कुछ अंतर हो सकता है लेकिन सभी के उपयोग के तरीके लगभग एक जैसा ही है।

Excel के बारे में जाने Basic(बेसिक) से।

Elements in Basics of Microsoft word

निचे Basics of Microsoft word के कुछ महत्वपूर्ण तत्वों के बारे में जानेंगे।

नोट: आपको पहले से कंप्यूटर, कीबोर्ड, माउस के बारे में मालूम होना चाहिए तथा इसका उपयोग भी मालूम होना चाहिए।

Get Started the MS Word (एमएस वर्ड शुरू करें)

माइक्रोसॉफ्ट वर्ड को शुरू करने के लिए आप मुख्यतः दो तरीके से कर सकते हैं।

पहला तो तारिका ये है प्रोगाम मेनू से वर्ड प्रोग्राम का चयन करे।

दूसरा माइक्रोसॉफ्ट वर्ड दस्तावेज(Microsoft Word Document ) बना के। इसको बनाने के लिए निम्न चरणों का पालन करे:

  1. सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में लोकेशन का चयन करे, जहा आप अपनी दस्तावेज रखना चाहते हैं।
  2. फिर वहाँ माउस का Right Click करे।
  3. दिए गए लिस्ट में से Microsoft Word Document का चयन करे।
  4. अब अपने आवश्यकता अनुसार अपने दस्तावेज का नामकरण कर ले फिर Enter प्रेस करे।

आपका वर्ड दस्तावेज बन कर तैयार हो जायेगा।

Interface Of MS Word

अगर आप वर्ड प्रोग्राम मेनू से ओपन किये है तो निचे दिए गए स्क्रीनशॉट जैसा स्क्रीन आपके सामने आएगा।

यहाँ से आप नया दस्तावेज बना सकते है, पहले से बने बनाये Templates का उपयोग कर सकते है या हाल में ही इस्तेमाल किये गए कुछ दस्तावेजों में से चयन कर सकते हैं।

MS Word Basic Tutorial

Quick Access Toolbar of MS Word

Quick Access Toolbar रिबन के ऊपर मौजूद रहता है। यह आपको बहुत ही कॉमन कमांड (Common Command) को उपयोग करने में मदद करता हैं।

इसमें by default, Save, Undo & Redo का कमांड रहता है। आप इसको अपने सुविधा अनुसार कस्टमाइज कर सकते है।

Tell Me Feature in MS Word

Tell Me आपको रिबन में मौजूद सभी टैबो (Tabs) में बाद मिलेगा।

इसकी सहायता से आप वर्ड में मौजूद वैसे कमांड को ढूंढ सकते हैं जो आपको याद न हो।

Ribbon Of MS Word

रिबन वर्ड में उपयोग होने वाले सभी कमांड का संग्रह स्थल हैं।

इसमें बहुत से टैब होते है। प्रत्येक टैब में उससे सम्बंधित कमांड के कई ग्रुप/समूह मौजूद रहते है।

Microsoft Word Tutorial

Command Group

प्रत्येक टैब में एक जैसे commands को एक साथ रखा गया है जो ग्रुप कहलाता है।

प्रत्येक ग्रुप का नाम रिबन ग्रुप के निचे दिखाई देता हैं। उदहारण के लिए, Clipboard समूह, font सम्बंधित commands का समूह इत्यादि।

Title Bar

यह Word windows के सबसे ऊपर middle में दिखाई देता हैं।

इसे दूसरे शब्दों में आप इसे word document के फाइल नाम भी कह सकते है।

Microsoft Word Tutorial

रूलर(Ruler)

Word में दो रूलर होते है। एक क्षैतिज रूलर (Horizontal Ruler) दूसरा ऊर्ध्वाधर रूलर (Vertical Ruler) ।

क्षैतिज रूलर ठीक निचे दिखाई देता हैं और इसका प्रयोग मार्जिन और टैब स्टॉप को सेट करने के लिए किया जाता है।

वर्टिकल रूलर वर्ड विंडो के बाएं किनारे पर दिखाई देता है और पेज पर तत्वों की वर्टिकल स्थिति को मापने के लिए उपयोग किया जाता है।

View Bottom

व्यू बॉटम आपके word विंडोज के दाहिने साइड निचले हिस्से में दिखाई देता है।

इसमें Microsoft Office के version के अनुसार अलग – अलग बॉटम होते हैं।

निचे कुछ बॉटम के बारे में दिया गया है जो लगभग सही version में होते हैं।

Microsoft Word Tutorial
  • Read Mode: ये आपके word window को एक ऐसे mode में परिवर्तित कर देता जिससे यूजर(user) को दस्तावेज पढ़ने में आसानी होती हैं। इस mode में दस्तावेज एक किताब के पन्ने जैसा दिखाई देता हैं।
  • Print Layout: इस mode में वर्ड दस्तावेज वैसे ही दिखाई देता है जैसे प्रिंट करने पे दिखाई देगा।
  • Web Layout: वेब लेआउट में दस्तावेज को वैसे ही दिखाया जाता है जैसे दस्तावेज इंटरनेट पे दिखेगा यानि इंटरनेट क्सप्लोरर में।

Zoom Control

ज़ूम कण्ट्रोल view bottom के बगल में यानि दाहिने साइड दिखाई देता है।

इसकी सहायता से आप अपने टेक्स्ट को करीब से देखने के लिए कर सकते हैं।

आप इसमें दिए गए slider की सहायता से zoom कर सकते है यहाँ + और – बॉटम पे क्लिक कर के कण्ट्रोल कर सकते है।

डॉक्यूमेंट एरिया (Document Area )

वर्ड में जहा आप कुछ लिखते/टाइप करते है उसको Document Area कहा जाता हैं।

चमकती ऊर्ध्वाधर पट्टी यह बताता है की जब आप अपनी दस्तावेज में कुछ लिखेंगे/टाइप करेंगे तो वह कहा दिखाई देगा।

Status Bar

इसमें document (दस्तावेज) से सम्बंधित सारी जानकारी दिखाई देती है।

जैसे कुल पृष्टो की संख्या, कुल शब्दों की संख्या, दस्तावेज की भाषा, इत्यादि। यह bar दस्तावेज के निचे दिखाई देता है।

Microsoft Word Tutorial

Dialog Box Launcher

यह रिबन में बहुत से समूहों के निचले-दाहिने कोने में बहुत से छोटे तीर के जैसा दिखाई देता है।

इस्पे क्लिक करने के बाद एक नया पैनल/ डायलॉग बॉक्स open होता है जो समूह से सम्बंधित और ज्यादा विकल्प प्रदान करता हैं।

Microsoft Word Tutorial

Hiding Ribbon in Basics of Microsoft Word

जब आप वर्ड उपयोग करते है और आपको मह्सुश होता है कि आपके वर्ड में काम स्क्रीन जगह बचा है काम करने के लिए।

तो आप रिबन डिस्प्ले विकल्प(Ribbon Display Option) का प्रयोग कर सकते है।

Ribbon Display Option आपको वर्ड विंडो में ऊपर वाले दाहिने कोने में मिनीमाइज बॉटम के बगल में मिल जायेगा।

Auto Hide Ribbon

इसका प्रयोग करने के लिए आपको उसपे क्लिक करना होगा और ये तीन विकल्प में होते है।

1. Auto-Hide Ribbon: इस विकल्प का चयन करते ही आपका दस्तावेज पूरा स्क्रीन में दिखाई देने लगेगा।

फिर आपको रिबन देखने के लिए Expand Ribbon बॉटम पे क्लिक करना होगा जो आपके माउस कर्सर को ऊपर ले जाते ही दिखाई देगा।

2. Show Tabs: इस विकल्प में आपको रिबन में से केवल टैब ही दिखाई देगा और टैब में मौजूद कमांड का समूह भी अदृश्य रहेगा। जब भी आप किसी टैब पे क्लिक करेंगे तो उस टैब में मौजूद सभी कमांड का ग्रुप/समूह दिखाई देगा।

3. Show Tabs and Commands: इसका उपयोग करने से आपके वर्ड विंडो में पूरा रिबन सभी कमांड के साथ दिखाई देता रहेगा। नया वर्ड दस्तावेज हमेसा इसी विकल्प के साथ खुलता हैं।

इस तरह से हम Basics of Microsoft word के बारे में कुछ विन्दुओ पे चर्चा किये है।

आपको अगर इससे सम्बंधित कोई प्रश्न्न, सुझाव या शिकायत हो तो आप Comment की सहायता से हमारे साथ साझा करे।

धन्यवाद।।


Leave a Comment