Pivot Table in Excel in Hindi | पाइवोट टेबल का उपयोग उदहारण के साथ

Pivot Table

सबसे पहले हम ये समझने की कोशिश करते है की, Pivot Table in excel क्या है और इसका उपयोग कहा और किन परिस्थिति में किआ जाता है?

Pivot Table क्या हैं?

अगर एक्सेल में पाइवोट टेबल विशेषता की बात करे तो ये एक्सेल के सबसे शक्तिशाली विशेषताओं में से एक है।

इसकी सहायता से हम किसी भी बड़े से बड़े डाटा सेट से महत्वपूर्ण विवरण को निकाल के दखा सकते है।

Use of Pivot Table(पाइवोट टेबल का उपयोग)

जब कभी भी हमे एक्सेल में बहुत बड़े से डाटा सेट से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी निकालनी हो विभिन्न मापदंडो के आधार पे, तो इस स्थिति में हम इसका उपयोग करते है।

आइये उदहारण से समझते है की इसका प्रयोग कैसे किया जाता है।

उदहारण : हमारे पास 3771 row में डाटा है 4 फील्ड – Year, Date, DN(Size) और Production(MTR) के साथ।

Huge Data for Pivot Table

सबसे पहले देखते है कि How to create a pivot table in excel?

How to create a pivot table in excel(पाइवोट टेबल कैसे लागाये)

पाइवोट टेबल को लगाने के लिए निचे दिए गए निम्न चरणों का अनुसरण करे:

  1. अपने डाटा सेट के किसी भी सेल पे क्लिक करे।
  2. उसके बाद Insert Tab के Tables ग्रुप में Pivot Table पे क्लिक करे।

Pivot Option in Excel

एक बॉक्स सामने खुल/Open हो जायेगा जिसमे एक्सेल आपके डाटा रेंज/Table को खुद चुन लेगा। पाइवोट टेबल का default location नया टैब होता है, आप अपने अनुसार इसे बदल भी सकते है।

How to create Pivot table in Excel

3.  अब OK दबाये।

4. OK दबाते ही पाइवोट टेबल बन जायेगा और पाइवोट टेबल फील्ड भी दिखाई देगा।

Pivot Table Field in created pivot table (पाइवोट टेबल फील्ड)

Pivot Table खुलने के बाद हम अपने आवश्यकता अनुसार पाइवोट टेबल फील्ड का उपयोग कर महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते है। जैसे:

  1. Filter Field में आप अपने आवश्याकता अनुसार ऊपर दिए गए फील्ड से ड्रैग कर ले। मैंने यहाँ Year को ड्रैग किया Filter Area में।
  2. Columns Area  में आप अपने आवश्याकता अनुसार ऊपर दिए गए फील्ड से ड्रैग कर ले। मैंने यहाँ DN(Size) को ड्रैग किया।
  3. Rows Area मैंने Date को ड्रैग किया।
  4. Values Area हमने यहाँ Production(MTR) को ड्रैग किया।

ये सब ड्रैग करने के तुरंत बाद आपको पाइवोट टेबल में आपके डाटा का महत्वपूर्ण जानकारी दिखने लगेगी आपके फील्ड के अनुसार।

Pivot Table in Excel

इतना होने के बाद आपको लग रहा है की आपने कभी सोचे नही थे कि पाइवोट टेबल इतना आसान हैं!

Sort Option

आप इसमें sort option का भी उपयोग कर सकते है।

जैसा की हमारे पाइवोट टेबल में सबसे बड़े डाटा को पहले और छोटे को बाद में देखना है।

ऐसा करने के लिए निम्न चरणों का अनुसरण करे:

  1. जिस कॉलम के डाटा को sort करना है उस कॉलम के किसी एक सेल में माउस से Right क्लिक करे।
  2. फिर sort के option पे कर्सर ले जाये और Largest to Smallest का विकल्प चुने।

Sort option Pivot Table

रिजल्ट:

Filter option

आप अपने डाटा को जितना चाहे उतना personalize कर सकते है।

पाइवोट टेबल में जितने डाटा दिखाई दे रहे है आप उसको भी filter कर छोटा और सटीक जानकारी दर्शा सकते है।

जैसा की हमने अपने पाइवोट टेबल के filter Area में Year को रखा है इसीलिए हम अपने पाइवोट टेबल को year अनुसार भी filter कर सकते है।

प्रयोग के लिए निम्न चरणों को देखे:

  1. filter के सामने दिए हुए Drop-down पे क्लिक करे और अपने अनुसार year का चयन करे।

नोट: आप इसमें Row Labels और Column Labels के सामने दिए हुए Drop-down का उपयोग कर अपने पाइवोट टेबल को और ज्यादा personalize कर सकते है।

Values in Pivot Table

सामान्यतः एक्सेल पाइवोट टेबल में Value Field के डाटा को डाटा सेट में दिए गए नंबर को जोड़ कर या गिनती कर दिखता हैं।

हम इस calculation को चाहे हो बदल भी सकते है, अगर बदलना हो तो निम्न चरणों का अनुपालन करे:

  1. सबसे पहले पाइवोट टेबल के value field के किसी भी एक सेल में क्लिक करे।
  2. फिर Right क्लिक करे और value field settings पे क्लिक करे।
  3. निचे दिए types of Calculation में से किसी एक का चयन करे।
  4. अब OK पे क्लिक करे।

और अधिक जानकारी के लिए आप ये वीडियो देख सकते है:

निष्कर्ष

हमने इस लेख में Pivot Table in Excel के बारे में बिस्तृत जानकारी देने का कोशिश किया है। उम्मीद है की ये आपको पसंद आयी होगी।

FAQs

What is an Excel Pivot Table?

एक एक्सेल पिवट टेबल एक डेटा सारांश उपकरण है जिसका उपयोग बड़ी मात्रा में डेटा को अधिक प्रबंधनीय और आसानी से पढ़े जाने वाले प्रारूप में संघनित करने के लिए किया जाता है। यह आपको बड़े डेटासेट में हेरफेर करने, विश्लेषण करने और उनसे अंतर्दृष्टि और निष्कर्ष निकालने की अनुमति देता है।

How do I create a Pivot Table in Excel?

एक्सेल में पिवोट टेबल बनाने के लिए, उस डेटा की श्रेणी का चयन करें जिसका आप विश्लेषण करना चाहते हैं और “सम्मिलित करें” टैब पर जाएं। “पिवोटटेबल” पर क्लिक करें और उस डेटा की श्रेणी का चयन करें जिसका आप उपयोग करना चाहते हैं। फिर, वह स्थान चुनें जहाँ आप पिवट टेबल रखना चाहते हैं और “ओके” पर क्लिक करें। पिवोट टेबल फील्ड सूची दिखाई देगी, जो आपको पिवोट टेबल के विभिन्न वर्गों में फ़ील्ड को खींचने और छोड़ने की अनुमति देती है।

What is a Pivot Table Slicer?

पिवोट टेबल स्लाइसर एक विज़ुअल कंट्रोल है जो आपको पिवट टेबल में डेटा को फ़िल्टर करने की अनुमति देता है। यह पारंपरिक ड्रॉप-डाउन मेनू का उपयोग करने के बजाय बटन या स्लाइडर्स पर क्लिक करके डेटा को फ़िल्टर करने का एक इंटरैक्टिव तरीका प्रदान करता है।


1 thought on “Pivot Table in Excel in Hindi | पाइवोट टेबल का उपयोग उदहारण के साथ”

Leave a Comment