Creating and Opening MS Word Documents

इस topic में हम Creating Document in MS Word के बारे में Step-by-Step जानेंगे।

जब कभी भी आप अपने कंप्यूटर में वर्ड फाइल बनाते है तो उसको वर्ड दस्तावेज कहा जाता हैं। आप जब कभी भी वर्ड में नया दस्तावेज बनाते है तो, वो या तो खली दस्तावेज होगा या फिर किसी template की सहायता से बना हुआ दस्तावेज होगा। यहाँ बहुत सारा सवाल है जैसे how to create a document in MS word? Uses of template in MS Word? आप यहाँ ये भी सीखेंगे की पहले से बनाये दस्तावेज को कैसे खोलते है।

Creating Document in MS Word

आप जब कभी भी वर्ड का नया प्रोजेक्ट बनाएंगे तो आपको नए दस्तावेज बनाने की जरुरत पड़ेगी।

निम्न चरणों का पालन करे :

1. सबसे पहले वर्ड प्रोग्राम को open करे।

2. फाइल(File) टैब पे क्लिक करके Backstage View पे जाये।

3. New पे क्लिक करे।

4. अब आपके सामने बहुत से विकल्प आ जायेगा।

5. Blank Document के लिए Blank Document पे क्लिक करके दस्तावेज बना ले।

यह भी पढ़े:
MS Word के बारे में Basic से जाने।

To Creating a new document from a template

Template पहले से बनाया हुआ दस्तावेज होता है जो दस्तावेज जल्दी और आसानी से बनाने में मदद करता है। टेम्पलेट में पहले से ही बहुत सारा Custom Formatting और Designs किया हुआ रहता है जो आपका बहुत से समय और मेहनत बचा सकता है।

टेम्पलेट का प्रयोग कैसे किया जाये, इसके लिए निचे दिए गए steps को follow करे :

1. फाइल टैब की मदद से Backstage view पे जाये।

2. अब New पे क्लिक करे

3. Blank Document के निचे आपको बहुत सारा टेम्पलेट दिखाई देगा

Note: आप सर्च बॉक्स की सहायता से किसी भी टेम्पलेट को सर्च कर सकते है या निचे के तरफ scroll करके किसी को अपने आवश्यकता अनुसार चयन कर सकते हैं।

4. मैंने यहाँ पे Resume सर्च किया हैं और Blue Grey Resume का चयन किया।

5. उसके बाद “Create” पे क्लिक करे

6. अब आपका एक sample document बन कर तैयार हो जायेगा

नोट: आप इसमें search box के निचे दिए गए category का प्रयोग कर भी सर्च कर सकते है।

To Open an Existing Word Document (पुराने दस्तावेज को खोलना)

आपको सब समय नए दस्तावेज की जरुरत नहीं पड़ेगी। जब आप अपने नयी दस्तावेज को अपने डाटा के साथ save कर लेते है और फिर जब आपको उस दस्तावेज की डाटा में कुछ बदलाव की जरुरत पड़ती है, तो आपको पुराने दस्तावेज को खोलने की आवश्यकता पड़ेगी। आइये देखते है की पुराने दस्तावेज को कैसे खोलते है:

1. सबसे पहले हमे Backstage View के तरफ अपने रुख करना होगा।

2. उसके बाद आपको Open पे क्लिक करना होगा

3. फिर अपने दस्तावेज का पता का चयन करे मने फाइल location का चुनाव करे। जैसे की Recent, OneDrive, This PC, Browse etc

4. अब आपका फाइल locate होने के बाद, फाइल का चयन करे

5. फिर open पे क्लिक करे।

To Pin a Word Document (वर्ड दस्तावेज को पिन करना)

जब भी आपको किसी दस्तावेज को ज्यादा बार काम करने की जरुरत पड़ती तो आप उस दस्तावेज को पिन कर सकते है। ताकि दस्तावेज खोलना ज्यादा सुविधाजनक हो और समय की बचत हो। निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप किसी भी दस्तावेज को पिन कर सकते है:

  1. सबसे पहले Backstage View में जाये।

2. उसके बाद ओपन को सेलेक्ट करे फिर recent का चयन करे।

3. तत्काल सम्पादित किया हुआ दस्तावेजों की सूचि दिखाई देगी। माउस कर्सर को उस सूचि में से किसी एक पे ले जाये और फिर पिन वाले चिन्ह पे क्लिक करे

4.आपको वो दस्तावेज पिन हो जायेगा।

नोट: ठीक ऐसे ही उस दतावेज को unpin करने के लिए पिन वाले चिन्ह पे दुबारा क्लिक कर दे। आपका दस्तावेज unpin हो जायेगा।

Compatibility Mode

कभी कभी वर्ड में आपको किसी दस्तावेज को Compatibility Mode में उपयोग करने की जरुरत पड़ेगी। अगर आप कोई दस्तावेज वर्ड के पुराने version में बनाये है जैसे Word 2007,Word 2010,Word 2013 और Word 2013 और आप उसको word के latest version में खोल रहे है तो ये दस्तावेज compatibility mode में ओपन होगा।

नए version में मिलाने वाले बहुत से Features Compatibility Mode में नहीं मिल पाते। इसमें वहॉ tools मिल पाते है जो उस दस्तावेज को बनाने वाले version में मौजूद थे। उदहारण के लिए अगर आप किसी दस्तावेज को word 2010 में खोलते है जोकि word 2007 में बनाया गया था तो आप केवल वही tools का इस्तेमाल कर सकते है जो word 2007 में मौजूद थे।

To Convert a Document

अपने दस्तावेज को compatibility mode से normal mode में लाने के लिए निम्न चरणों को निष्पादित करे:

1. सबसे पहले फाइल टैब पे क्लिक कर Backstage View open करे।

2. फिर info पे क्लिक करे फिर Convert पे क्लिक करे।

3. एक dialog box open होगा फिर “OK” पर क्लिक करें।

4. आपका दस्तावेज आपके word के वर्तमान version में convert हो जायेगा।

नोट: दस्तावेज Convert के पश्चात उसके layout में बदलाव आ सकता है।

धन्यवाद !
ऊपर लिखे लेख की सहायता से मैंने बहुत ही आसान शब्दों में Creating Document in MS Word के बारे में जानकारी प्रदान करने की कोशिश की हैं। इससे सम्बन्धित यदि आपको शिकायत, सवाल या सुझाव हो तो आप comment के माध्यम से दे सकते हैं।

यह भी पढ़े :

  1. Pivot Table in Excel in Hindi | पाइवोट टेबल का उपयोग उदहारण के साथ
  2. How to Create a Line Chart in Excel in Hindi: A Step-by-Step Guide
  3. Mail Merge in MS Word in Hindi | एमएस वर्ड में मेल मर्ज को कैसे यूज करते है?

Leave a Comment