Mail Merge in MS Word in Hindi | एमएस वर्ड में मेल मर्ज को कैसे यूज करते है?

Mail Merge in MS Word in Hindi: दोस्तों अगर आपको एमएस वर्ड मे मेल मर्ज के बारे मे पता नहीं है तो आप अभी बिलकुल सही जगह पर है। यहाँ हम आपको मेल मर्ज़ के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातो को जानेंगे और ये भी जानेगे की मेल मर्ज का उपयोग कैसे करेंगे।

एमएस वर्ड में मेल मर्ज का उपयोग तब किया जाता है जब आपको एक पहले से बनाये गए format में बहुत सारे letter(पत्र) का प्रिंट निकलना चाहते है तो आप इस Option का प्रयोग कर सकते है।

किन्तु यहाँ ध्यान देने वाली बात ये है की आप अपने सभी Letter(पत्र) पर नाम और पता अलग-अलग चाहते है तो आप मेल मर्ज का प्रयोग करे। बिना इसके उपयोग से आपको सभी letters को एक -एक कर के सभी letters पे अलग -अलग address Type करना होगा।

और अगर आप इतने सारे letters पे अलग -अलग address नहीं लिखना चाहते है तो इसका सबसे आसान रास्ता है मेल मर्ज !

मेल मर्ज का इस्तेमाल करने के लिए आप हमारे इस लेख को ध्यान से पढ़े, हम यहाँ सभी जानकारी Step-By-Step दिए हुए है। इन steps को follow कर के आप जितने भी letters भेजना चाहते है वो सभी बहुत ही आसानी के साथ तुरंत तैयार हो जाएगी।

Image Source: Google

इसमें एक बात ध्यान देने योग्य बात ये है की सभी letters एक जैसे ही दिखेंगे बस सभी का address अगल -अलग होगा।

एमएस वर्ड मे मेल मर्ज क्या होता है?

What is Mail merge in MS Word in Hindi?

MS Word में जितने भी फीचर्स है सब एक से बढ़ कर एक है। ठीक उसी प्रकार MS Word का मेल मर्ज फीचर्स है। यह एक लाजबाब फीचर है इसकी सहायता से हम किसी भी प्रकार के letters जैसे कि Office Letters, Personal Letters, किसी भी प्रकार का Invitation, Birthday Greetings, etc. को बहुत से लोहो को एक साथ में बहुत ही काम समय में भेज सकते है।

एमएस वर्ड मे मेल मर्ज फीचर की सहायता से आप बहुत से यूजर को किसी एक ही तरह का Letter या information को सैकड़ों, हज़ारों लोगों को Send कर सकते है।  

How to Use Mail Merge | वर्ड मे मेल मर्ज को इस्तेमाल करने के तरीके

Steps to use Mail Merge in MS Word in Hindi

आइये अब देख लेते है कि एमएस वर्ड मे मेल मर्ज को कैसे इस्तेमाल करेंगे। (steps of mail merge in ms word)

1) आपना MS WORD चालू कीजिये और एक Letter Format टाइप कीजिये जैसे कोई Invitation या कोई भी Letter जो आप चाहे। 

2) उसके बाद आप MAILINGS TAB पे क्लिक करे और फिर SELECT RECIPIENTS पे क्लिक करे और फिर आप TYPE NEW LIST पे क्लिक करे। 

3) अब आपके सामने एक बॉक्स ओपन होगा जिसमे आपको बहुत से कॉलम दिखाई देंगे। 

4) इन कॉलम को कस्टमाइज करने के लिए आप Customize Column पे क्लिक कीजिये और फिर जिस Columns की आवशयकता नहीं हो वो डिलीट कीजिये। हमने एक एक कॉलम का लिस्ट दिया हुआ है वही आप भी ले क्यों की यही कॉलम मेल मर्ज में एड्रेस के लिए REQUIRED होते है। 

Column List for Mail Merge :

  • First Name
  • Address Line 1
  • Address Line 2
  • City
  • State
  • Zip-code

5) अब आपको इन सभी कॉलम में डाटा टाइप करना होगा, जिनको आप लेटर भेजना चाहते है और इस लिस्ट को आप चाहे तो Save भी कर सकते है। 

steps of mail merge in ms word

मतलब जब आपको Future (भविष्य) में भी इसी लिस्ट अनुसार किसी को अगर आप Letter बेजना चाहते है तो आप उन सभी को Letter भेज सकते है। 

ताकि आपको अलग से या फिर दुबारा से सभी Address करने की जरुरत नहीं पड़े। आप इसे जब चाहे तब Edit भी कर सकते है।  

6)  जो डाटा आपको टाइप करना हो, उसे टाइप करने के बाद List को Ok दबा के Save कीजिये और फिर अपने लेटर में चले जाये और अपना कर्सर “TO” के निचे रखे यानि जहाँ पे आपको Address लेना है वहाँ पे। 

7) उसके बाद Write & Insert Group के INSERT MERGE FIELD पे क्लिक कीजिये। फिर एक-एक कर Field Step को Add कीजिए जिसको आप add करना चाहते हो उसको।

8) अब FINISH AND MERGE DOCUMENT पे क्लिक कीजिये। 

  • Edit Individual Document: अगर आप चाहे तो एक-एक करके सभी Document को देख सकते है और जिसमे चाहे उसमे चेंजेस भी कर सकते है। 
  • Print Document: आप अगर प्रिंट करना चाहे तो अपने document मे print कर सकते है। 
  • Send email Messages: यदि आपके कंप्युटर मे Outlook install है तो आप अपने इस letters को ईमेल के जरिए भेज सकते है। 
Mail Merge in MS Word in Hindi

निष्कर्ष: आपने क्या सीखा?

इस आर्टिकल में हमने एमएस वर्ड मे मेल मर्ज क्या है और इसका प्रयोग कैसे करते है इसके बारे में जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद है की ये जानकारी आपको पसंद आयी होगी।

इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद। अगर आपको यह आर्टिकल मददगार लगता है, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शेयर जरूर करें। इसके अलावा आप हमारे MS Word Tutorials की केटेगरी से MS Word से जुड़ कर और अधिक आर्टिकल पढ़ सकते है।


Leave a Comment